Latest News In Rajasthan

hello
hello
hello
hello
hello
hello
hello
hello
hello
hello
hello
hello
hello
hello
hello
hello

cricketer कैसे बने ? Cricketer Banne Ke Liye Kya Karen ? 2021

Cricketer Kaise Bane – अपने बच्चे को एक अच्छा क्रिकेटर कैसे बनायें? क्रिकेटर कैसे बनते है? एक अच्छा क्रिकेटर बनने के लिए कितनी उम्र से क्रिकेट स्टार्ट कर देना चाहिए? क्रिकेट की दुनिया में ही कैरियर क्यों? भारत में अच्छी क्रिकेट अकादमी कहाँ है? कौन लोग है जो अच्छा क्रिकेट सिखाते है? साउथ इंडिया स्टेट में क्रिकेट का क्या माहौल है? भारत में क्रिकेट इतना लोकप्रिय क्यों है? भारत में कितने तरह के मैच होते है जिनमे कैरियर बनाया जा सकता है ? अपने घर के पास सबसे अच्छी क्रिकेट अकादमी कैसे खोजें ?

इस पोस्ट के माध्यम से Cricketer Kaise Bane? से जुडी सभी जानकारी देने का प्रयास किया है उम्मीद करते है जानकारी आपको पसंद आएगी, तो चलिए जानतें है की एक अच्छा क्रिकेटर कैसे बना जाता है।

Cricketer Kaise Bane in Hindi

भारत में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता ने क्रिकेट में अच्छे कैरियर का अवसर दिया है। आज अगर क्रिकेट की बात करें तो इस खेल की दीवानी पूरी दुनिया हो चुकी है, दिनों दिन यह खेल ऐसा होता जा रहा है, कि हर कोई यही चाहता है की उसका बेटा भी बड़ा होकर क्रिकेटर ही बनें। वैसे क्रिकेटर बनने की कोई उम्र सीमा तो नहीं होती है, मगर 10 वर्ष की उम्र में क्रिकेट अकादमी में एडमिशन ले लिए जाय तो अच्छा माना जाता है अगर इंटरनेशनल क्रिकेट बनना है तो ?

एक अंतराष्ट्रीय लेवल का क्रिकेटर बनाने के लिए सबसे पहले आपको क्रिकेट खेलना सीखना होगा उसके बाद ही आप इसमें आगे की दुनिया देख सकते है। अगर आप के पास अच्छा टैलेंट है तो आप इस फील्ड में बहुत आगे जा सकते है। आज हमारे देश के खिलाडियों ने देश दुनिया में अपना नाम कमाया है, यह उनके अच्छे खेल और कठिन परिश्रम का फल ही है, जो आज दुनिया उनको एक क्रिकेट स्टार के रूप में देखती है। अगर आप भी मेहनत करेंगे तो वो दिन दूर नहीं जब यही सब आप के लिए होने लगेगा। अपनी सोच में क्रिकेट को लाना भी इस कैरियर की सबसे बड़ी सफलता मानी जाती है।

Cricketer Banne Ke Liye Sahi Age Kya Hoti Hai?

क्रिकेट की दुनिया में आने के लिए कोई उम्र सीमा तो नहीं होती है, बहुत लोग तो 18 साल की उम्र में भी क्रिकेट खेल कर दुनिया में नाम कम लेते है। लेकिन अगर कोई लड़का शुरू से ही क्रिकेटर बनना चाहता है, तो उसके लिए कम से कम 10 साल की उम्र सबसे अच्छी होती है, इसी उम्र में क्रिकेट अकादमी में एडमिशन ले लेना सबसे अच्छा होता है, रही बात पढ़ाई की तो क्रिकेट में उतनी पढ़ाई की जरुरत तो नहीं होती है, मगर फिर भी पढ़ाई में कभी भी कमी नहीं करनी चाहिए क्योंकि भीमराव अम्बेडकर जी ने कहा था “शिक्षा शेरनी के दूध जैसी है, इसे जो पिएगा वह शेर की तरह दहाड़ेगा”, इसलिए आपको क्रिकेट और पढ़ाई के बीच तालमेल बैठाकर चलना होगा।

यह भी पढ़े : MBBS क्या है ? MBBS syllabus and duration

वैसे बहुत पेरेंट्स लोग यह भी कहते है की बच्चे को क्रिकेटर बनाना है इसलिए इसको 7 साल से ही अकादमी में डालने जा रहे है यह उतना अच्छा नहीं माना जाता है, अगर आप का बच्चा 10 साल पूरे करके अकादमी में जाएगा तो उसका लाभ आपको ही अच्छा मिलेगा, क्योंकि तब तक वह गली क्रिकेट में इतना माहिर हो चूका होगा की वो क्रिकेट के बारे में सबकुछ जानने और समझने लायक हो जाएगा।

बहुत लोगों के अलग मत भी हो सकते है, एक अच्छे क्रिकेटर के कहा था की बच्चा जब क्रिकेट के बारे में कुछ जानकारी रखने और कुछ खेलने लायक हो जाए तो ही उसको अकादमी में डालने से वह एक अच्छा क्रिकेटर बन सकता है। (Cricketer Banne Ki Last Age – 18 Years)

Cricketer Banne Ke Liye Kya Karen?

  • एक क्रिकेटर बनने के लिए एक अच्छा कोच और अच्छी अकादमी का चुनाव करना जरुरी होता है।
  • यही आप आर्थिक रूप से कमजोर है तो आप कोई स्पोंसर कर ले क्योंकि क्रिकेट के उपकरण को खरीदने में काफी पैसे खर्च होते है।
  • क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमे धैर्य रखना बहुत ही जरुरी होता है, हो सकता है शुरू में आप का सिलेक्शन न हो सके, इसलिए अगर आप धैर्य रखेंगे तो आने वाले समय में आपको मौका जरूर मिलेगा।
  • इस खेल में फिटनेस का बहुत बड़ा रोल होता है, इसलिए आपको फिट रहना बहुत जरुरी है।
  • आप अपने खानपान में वो चीजें ले जो आप फिट रखें, मोटापा बढ़ाने वाली चीजों से बिलकुल दूर ही रहे तो आपके लिए अच्छा होगा।
  • ट्रेनिंग के दौरान कड़ी मेहनत के साथ क्रिकेट खेले, ताकि आप एक अच्छा क्रिकेटर जल्दी बन सके।
  • क्रिकेट के प्रति लगन और जुनून बहुत जरुरी है तभी आप एक सफल क्रिकेटर बन सकते है।

इनसब चीजों की जानकारी के बाद आपको भारत की टॉप क्रिकेट अकादमी के बारे में जानकारी जान लेनी चाहिए तो आईये जानतें है इंडिया की टॉप क्रिकेट अकादमी के बारे में Best Cricket Academy In India

  • Sehwag Cricket Academy, Jhajjar
  • Tendulkar Middlesex Global Academy
  • Karnataka Institute of Cricket, Bangalore
  • National School of Cricket, Dehradun
  • Madan Lal Cricket Academy, Delhi
  • Jaipur Cricket Academy, Jaipur
  • National Cricket Academy, Bangalore
  • VB Cricket Academy, Chennai
  • Vengsarkar Cricket Academy (VCA), Mumbai
  • SMR Cricket Academy Lucknow
  • GH Harry Cricket Academy Delhi
  • West Delhi Cricket Academy Delhi

आप को इन सभी अकादमी की वेबसाइट फ़ोन नंबर इंटरनेट पर मिल जाएगा आप वहां से अधिक जानकारी ले सकतें है। अगर आप अपने नजदीक कोई क्रिकेट अकादमी के बारे में जानकारी लेना चाहते है तो इस लिंक (Cricketer Coaching) पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते है, यहाँ आपको कुछ जानकारी सेलेक्ट करने होगी जिसके बाद आपको सब पता चल जाएगा।

क्रिकेटर बनने के लिए क्रिकेट अकादमी का चुनाव कैसे करें ?

आज के समय में हमारे देश में बहुत सी क्रिकेट अकादमी है, ऐसे में सही अकादमी का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, इसलिए आप को थोड़ा सावधानी के साथ अच्छी क्रिकेट अकादमी का चुनाव करना चाहिए। कुछ बातों का ध्यान रखकर आप अच्छी अकादमी का चयन कर सकते है।

  • सबसे पहले अकादमी के कोच के बारे में जरूर जान ले, और यह भी जान ले की उसने अभी तक किन – किन खिलाडियों को ट्रेनिंग दिया है, उसके ट्रेनिंग दिए लोग क्रिकेट की दुनिया में कहाँ तक पहुंचे है।
  • किसी भी अकादमी का क्रिकेट क्लब DDCA (Delhi & District Cricket Association) से Approved है की नहीं उसी भी जानकारी जरूर कर लें।
  • आजकल कई शहरों में क्रिकेट में चयन के नाम पर धोखा हो रहा है, उससे सावधान रहें।

National Level तक कैसे जाएँ?

सबसे पहले तो आप अपने गली यह अकादमी में क्रिकेट खेलेंगे उसके बाद आपको DDCA से सम्बंधित क्रिकेट क्लबों में खेलने को मिल सकता है, क्योंकि DDCA समय – समय पर क्रिकेट खेलने का मौका देती है, ऐसे ही आपको सबसे पहले घरेलु क्रिकेट टीम में खेलने को मिलता है, बस यहीं से क्रिकेट की दुनिया की शुरुवात हो जाती है उसके बाद आप के अच्छे प्रदर्शन की वजह से आप का चयन अंडर 15 टीम में हो जाता है।

अगर आप का चयन Under-15 में नहीं भी हो पता है तो आप को धैर्य बनायें रखना होता है, आगे आप का चयन अंडर 16, 17 और 18 आदि में हो सकता है। जब ऐसी टीम में आप का चयन हो जाता है तो आपको अंडर 19, रणजी ट्राफी, आईपीएल (IPL) और नेशनल क्रिकेट टीम तक पहुंचने का मौका मिल जाता है। यहीं से आपको इंटरनेशनल मैच में सिलेक्शन होने के चांस होते है हलाकि यह काम इतना आसान भी नहीं है मगर अच्छी मेहनत करने वाले हमेशा इस काम में सफल हो ही जाते है।

जब आप रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो आपको वहीँ से इंटरनेशनल मैच में खेलने का मौका मिल सकता है, यही सेलक्शन आप की दुनिया बदल देगा जैसे महेंद्र सिंह धोनी के साथ हुआ था, हलाकि सब धोनी नहीं बन सकते मगर प्रयास तो कर सकते है।

क्रिकेट की दुनिया में कैरियर बनाने का तरीका – (Cricketer Kaise Bane)

ऊपर आप ने Cricketer Kaise Bane से जुडी जरुरी जानकारी का अध्ययन किया होगा अब आपको Cricket Me Career Banane Ka Tarika के बारे में कुछ अच्छी जानकारी पढ़ने को मिलेगी तो आईये इसके बारे में भी कुछ जान ही लेते है।

  • Cricket Me Career Banane Ka सबसे अच्छा तरीका यह है की आप जिस अकादमी को ज्वाइन कर रहे है वो DDCA से Approved जरूर होनी चाहिए। साथ में अकादमी का अच्छा नाम भी हो जैसे सहवाग की क्रिकेट अकादमी है।
  • अपने कैरियर की शुरुआत में स्टेट और डिस्ट्रिक्ट लेवल के खेलों में लगातार हिस्सा लेते रहना एक अच्छा तरीका है।
  • इन्हीं मैचों से आप के कैरियर की शुरुवात होगी।
  • एक बार आप DDCA में सेलेक्ट हो गए तो समझिये आप नेशनल लेवल तक पहुंच गए तो आगे भी पहुंच ही जायेगे।
  • एक कामयाब क्रिकेट बनने के लिए कठिन परिश्रम करना बहुत ही जरुरी होता है इसलिए प्रैक्टिस करते रहे।
  • एक क्रिकेटर को अपने खानपान पर भी ध्यान देना जरुरी होता है कोई ऐसी वैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए जिससे आपको परेशानी हो जाए।
  • खेल में ज्यादा समय तक टिकने के लिए फिटनेस का होना बहुत ही जरुरी होता है इसलिए फिटनेस का बहुत ध्यान रखें तो ही आप एक अच्छा क्रिकेटर बन सकते है।

इस पोस्ट में Cricketer Kaise Bane Hindi Mai से जुडी सभी जानकारी आपको देना का प्रयास किया है, उम्मीद करते है जानकारी आपको पसंद आयी होगी, पोस्ट पर विजिट करने के लिए सुक्रिया।